02 लुटेरे गिरफ्तार-लूटे गये रूपये बरामद

Posted on 01 June 2013 by admin

11.04.13 को थाना हसनगंज पर श्री राजेश सोनी, निवासी मलिहाबाद, जनपद लखनऊ के साथ जेवरात व रूपये लूटने की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 149/13 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के आधार पर कुल 06 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये थे। जिनमें से 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर उनसे लूट के जेवरात व रूपये बरामद किये जा चुके है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 29.05.13 को थाना हसनगंज पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कस्बा हसनगंज तिराहा से 02 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लूटे गये रूपये बरामद हुये । शेष 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कैलाश सिंह उर्फ डाक्टर, निवासी लालपुर, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव।

2. चन्द्रपाल सिंह उर्फ टिन्ना, नि0 खेरूआ अलाडाकपुर, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव।

बरामदगी

1. लूट के 2400 रूपये नगद

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in