हत्या के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 01 June 2013 by admin

24.05.13 को थाना अचलगंज क्षेत्रान्तर्गत राजेश यादव उम्र 36 वर्ष पुत्र स्व0चन्द्र प्रकाश, निवासी ग्राम बन्थर, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव की जमीनी रजिश को लेकर गांव के ही रामशंकर आदि 05 लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 321/13 धारा 147/148/149/302 भादवि व 07 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। घटना में नामजद         03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दिनांक 29.05.13 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर आहूजा कोल्ड स्टोरेज के पास से हत्या के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त कांता व डण्डा बरामद हुआ। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. बिन्दाशंकर, निवासी बन्थर, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव।

2. रामशंकर, निवासी बन्थर, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव।

बरामदगी

1. घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित कांता व डण्डा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in