पैसे के लालच में हत्या करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार

Posted on 01 June 2013 by admin

21.05.13 को थाना सिकन्दरा पर जगत सिंह, निवासी आजादनगर, कस्बा व थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुरदेहात ने सूचना दी कि इनका पुत्र अमन कुमार उम्र 09 वर्ष दिनांक 19.05.13 से गायब हो गया है काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला है। इस सूचना पर थाना सिकन्दरा पर गुमशुदगी अंकित कर बच्चे की तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान पुलिस द्वारा दिनांक 29.05.13 को अमन कुमार के चचेरे भाई प्रदीप उर्फ बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो इसके द्वारा अमन कुमार की हत्या कर शव को अपने मकान के पोर्टिको में गाड़ना बताया गया। जिसे ले जाकर इसकी निशादेही पर अमन के शव को बरामद किया गया।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि पैसे के लालच में अपहरण किया था किन्तु फिरौती की मांग नहीं कर पाया। राज खुल जाने के डर से हत्या कर दी थी। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in