Categorized | लखनऊ.

परिवहन मुख्यालय के कार सेक्शन व वर्कशाप में व्याप्त गदंगी से परविहन मंत्री नाराज कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं -दुर्गा प्रसाद यादव

Posted on 31 May 2013 by admin

31 मई, 2012
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये हंै कि वे परिवहन निगम की कार्यशालाओं की समुचित साफ-सफाई रखंेे। उन्होंने कहा कि स्टाफ कार में मरम्मत हेतु उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जायेतथा कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाये।  उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कार्यशाला में व्याप्त गन्दगी पर कार्यशाला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
श्री दुर्गा प्रसाद यादव आज यहां परिवहन निगम मुख्यालय स्थित कार सेक्शन, स्टोर एवं वर्कशाप का औचक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की स्टाफ कारों को पूरी तरह दुरूस्त रखा जाये। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्टाफ कारों की मरम्मत में लगने वाले उपकरण उच्च गुणवत्तायुक्त होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वर्कशाप व स्टोर का नियमित निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि वर्कशाप में ठीक होने के लिए आने वाली स्टाफ कार को एक निश्चित समय सारिणी के भीतर दुरूस्त किया जाये। उन्होंने परिवहन निगम के कार सेक्शन एवं वर्कशाप में व्याप्त गदंगी पर निर्देश दिये कि मुख्यालय में सफाई का समुचित ध्यान रखा जाये तथा नियमित रूप से सफाई कराई जाये। परिसर को गंदा करने वाले कर्मियों तथा आगुन्तकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in