Categorized | लखनऊ.

हंडिया विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर इलाहाबाद में 02 जून को नगर निगम एवं इससे संबंधित संस्थाओं के कार्मिकों को सवेतन अवकाश की सुविधा

Posted on 31 May 2013 by admin

30 मई, 2013
जनपद इलाहाबाद में हण्डिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (258) से उपनिर्वाचन के मद्देनजर जनपद इलाहाबाद में मतदान की तिथि 02 जून 2013 को वहां के नगर निगम, नगर पंचायतों एवं जल संस्थानों तथा जल निगम में कार्यरत मस्टररोल, दैनिक वेतन एवं संविदा पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मत देने की सुविधा के उद्देश्य से सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास श्री सी0बी0पालीवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस अवकाश के बदले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in