Categorized | लखनऊ.

प्रो0 अभिषेक मिश्र ने जानकीपुरम प्रथम व द्वितीय की जर्जर सड़कों के निर्माण की समीक्षा की

Posted on 31 May 2013 by admin

30 मई, 2013
उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्र ने एल0डी0ए0 व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जानकीपुरम् प्रथम व द्वितीय की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत करें। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मेन रोड की मरम्मत व सुधार कार्यों को पूरा करें। गुडम्बा थाने के बगल की सड़क की भी हालत अत्यन्त खराब है। उसे भी तुरन्त ठीक किया जाये।
प्रो0 अभिषेक मिश्र आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में एल0डी0ए0 व नगर निगम के अधिकारियों के साथ जानकीपुरम प्रथम व द्वितीय की सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र कें पार्कों की साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण किया जाये। पार्क के अन्दर टहलने वाले रास्तों को तुरन्त ठीक करें जिससे सुबह व शाम को टहलने वालों को कोई समस्या न हो। प्रो0 मिश्र ने निर्देश दिये कि टपकने वाली पानी की टंकियों एवं सीवर कनेक्टीविटी को ठीक करके तुरन्त वाटर सप्लाई सुचारू करें। उन्होंने कहा कि पुराने बिजली के पोल को बदलकर नये पोल लगायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in