Categorized | लखनऊ.

59 नगर पंचायतों में सदस्य नामित

Posted on 31 May 2013 by admin

दिनांक 30 मई, 2013

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 59 नगर पंचायतों में तीन-तीन नाम-निर्दिष्ट सदस्य नामित किये गये हैं। इस सम्बन्ध में आज यहां प्रमुख सचिव, नगर विकास, श्री सी0बी0 पालीवाल द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
अधिसूचना के अनुसार जिन नगर पंचायतों में ये नाम-निर्दिष्टि सदस्य नामित किये गये हैं उनमें आगरा की फतेहाबाद, खेरागढ़, जगनेर, किरावली, पिनाहट, स्वामीबाग व दयालबाग, अलीगढ़ की हरदुआगंज, जट्टारी, इगलास, बेसवा, पिलखना, कौडि़यांगज, छर्रा, विजयगढ़ व जलाली, अम्बेडकर नगर की अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज, अमेठी की अमेठी, मुसाफिरखाना, सलोन व परसदेपुर, जे0पी0नगर की उझारी, जोया, गजरौला व नौगवां सादात, औरैया की बाबरपुर, अटसू, विधूना, फफूंद, अछल्दा व दिबियापुर, बागपत की खेकड़ा, अमीरनगर सराय, छपरौली व टीकरी, आजमगढ़ की मेहनगर, महाराजगंज, बिलरियागंज, अजमतगढ़, जीयनपुर, कटघर लालगंज, फूलपुर, निजामाबाद व अतरौलिया, बदायूं की वजीरगंज, कुंवरगांव, सखानू, अलापुर, रुदायन, इस्लामनगर, गुलडिया, दातागज, मुडिया, फैजगंज, सैदपुर, कछला, उसैहत व उसांवा शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in