Categorized | लखनऊ.

खालिद मुजाहिद को 6 लाख रूपये मुआवजा देने का विरोध

Posted on 30 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने फैजाबाद बम विस्फोट के आरोपी खालिद मुजाहिद को 6 लाख रूपये मुआवजा देने का विरोध किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र हुये और प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के विरूद्ध नारेबाजी करते हुये कैसरबाग चैराहे तक प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राज्यपाल का ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

महानगर अध्यक्ष मनोहर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण को अपनाते हुये सम्मानित जनतागण को शर्मसार करती जा रही है। फैजाबाद जिले 23 नवम्बर 2007 को सिलसिलेवार विस्फोट करने वाले खालिद मुजाहिद को 6 लाख का मुआवजा दिया जाने का भारतीय जनता पार्टी पुरूजोर विरोध करती है। सरकारी दस्तावेजों में खालिद आतंकी है। सरकार तुष्टिकरण नीति के कारण इसे मुआवजा दे रही है। प्रदेश सरकार द्वारा खालिद मुजाहिद के परिवार को 6 लाख रूपये मुआवजा देने के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की हम सभी महामहिम जी से मांग करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण के नशे पूरी तरह से चूर है। प्रदेश सरकार आतंकियों तथा अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। खालिद मुजाहिद के प्रकरण ने यह साबित कर दिया है कि अखिलेश यादव सरकार केवल मुस्लिमों के अलावा किसी भी समुदाय को लाभ देने के पक्ष में नही है। जब से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तब से ऐसे प्रकरण आये दिन होते दिख रहे हैं, भाजपा इस तुष्टिकरण नीति का पुरूजोर विरोध करती है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, सुधीर हलवासिया, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, विपिन अवस्थी, प्रभु जालान, रमेश तूफानी, रामऔतार कनौजिया, शशी जोशी, चन्द्रा रावत, अवधेश गुप्ता छोटू, बीना गुप्ता, विनोद तिवारी अप्पू, अमित गुप्ता, अशोक तिवारी, राघवराम तिवारी, विशम्भर मिश्रा, पुष्पा सिंह चैहान, सुमन शुक्ला, मधुबाला, अर्चना साहू, माधुरी शुक्ला, नाजिरा हुसैन शशी मिश्रा, अंजू रामचन्दानी, सुशीला वर्मा, राकेश मिश्रा, देवजीत पाण्डेय, ऋषिपाल सिंह, संकेत मिश्रा, एस.पी. तिवारी बाबा, सुनील यादव, एम.पी. दीक्षित, रामकुमार शुक्ला, मान सिंह यादव, अनूप सिंह, विकास मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी, आर.पी. भरद्वाज, रजनीश गुप्ता, शिवकुमार, गुड्डू यादव, साकेत शर्मा, अमर सहाय, लवकुश त्रिवेदी, अशोक जयसवाल, वीरू जसवानी, सुरेश मिश्रा, मुन्ना रावत, सुदर्शन भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in