Categorized | लखनऊ.

श्रद्धेय चै0 चरण सिंह की 26वीं पुण्य तिथि

Posted on 30 May 2013 by admin

edied-kisan-maseehaराष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष मुख्यालय पर किसान मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चै0 चरण सिंह की 26वीं पुण्य तिथि को प्रदेष पदाधिकारी/फ्रन्टल संगठन/एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान एवं विधान मण्डल दल के नेता ठा0 दलबीर सिंह ने मुख्यालय मंें स्थित श्रद्धेय चै0 चरण सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताआंें के साथ माल्र्यापण किया तत्पष्चात हवनपूजन भी किया गया।

प्रदेष प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुये विधान भवन स्थित श्रद्धेय चै0 साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण करते श्रद्धेय चै0 चरण सिंह अमर रहे का गगनभेदी जयघोष किया गया। इसी क्रम में प्रदेष मुख्यालय में 21वीं सदी मंें श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की नीतियों व कार्यक्रमों की प्रासंगिकता पर गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि चैधरी चरण सिंह राजनीति में नैतिक मूल्यों और सिद्वान्तों की स्थापना के पक्षधर रहे हैं इसके प्रति वह आजीवन प्रतिबद्ध रहे। वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ किसानों के मसीहा और एक जाने माने अर्थषास्त्री थे। उन्होंने देष के सदियों से दबे कुचले किसानों-मजदूरों, अकलियतों और पिछड़े तबके के लोगों के लिए जिन्दगी भर सोचा, लिखा और संघर्ष किया यही नहीं उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी का एहसास कराते हुये ग्राम सभा से लेकर विधान सभा और संसद में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनकी बहबूदी के लिए सड़क से लेकर संसद तक अपनी अन्तिम सांस तक आवाज उठाते रहे।

आज इस अवसर पर श्री चैहान ने कार्यकर्ताओं का आवह्ान करते हुये कहा कि श्रद्धेय चै0 साहब की नीतियों, आदर्षो, कार्यक्रमों व सिद्वान्तों पर चलकर समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े लोगो की सेवा ही सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। आज की राजनीति में उनकी नीतियां और सिद्वान्तों की प्रासंगिकता है। श्रद्धेय चै0 चरण सिंह का मानना था कि देष की खुषहाली का रास्ता गांव और खेतों से होकर गुजरता है। वह हमेषा कहा करते थे एक आंख खेत की मेड़ पर और दूसरी आंख विधान सभा व संसद पर होनी चाहिए जिससे किसानों की आवाज हमेषा दोनों सदनों मंे बुलन्द होती रहे।

प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि गोष्ठी में मुख्य रूप से ठा0 दलबीर सिंह, पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त, पूर्व प्रदेष अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, विधायक वंषी सिंह पहाडि़या, प्रदेष प्रवक्ता वसीम हैदर, युवा अध्यक्ष आरिफ महमूद, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, मध्य जोन के अध्यक्ष राकेष कुमार सिंह मुन्ना,, पूर्व डी0आई0जी0 मुमताज हुसैन अंसारी, अनिल दुबे, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, अनिल कुमार सिंह जिलाध्यक्ष लखनऊ, एम0ए0 आरिफ, आंकिल खां, छात्र रालोद के अध्यक्ष शषांक सिंह, ईष बलेचा, नंदकिषोर मिश्र, मनोज सिंह चैहान, अम्बुज पटेल, मनोज वर्मा, श्रीमती किरन सिंह, पुष्पा कुंवर, रमावती तिवारी, लक्ष्मी गौतम, वसुधा सिंह, रामबाबू सुदर्षन, शैलेष शर्मा, सफीक सिदद्की, विनोद सोनकर उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in