Categorized | लखनऊ.

लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन कराकर पात्र लाभार्थी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों की होगी: मुख्य सचिव

Posted on 28 May 2013 by admin

  • 12वीं पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरण योजना प्रदेश सरकार की एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना: आलोक रंजन
  • मण्डलायुक्त कार्यक्रम के आयोजन की सम्यक समीक्षा करने के उपरान्त आयोजन तिथि के पूर्व कार्यक्रम स्थल का अवश्य निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं: मुख्य सचिव
  • मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 29 मई को वाराणसी तथा 3 जून को गाजियाबाद में लैपटाॅप का वितरण

27 मई, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन कराकर पात्र लाभार्थी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम के सफल आयोजन के संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो सम्बन्धित मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12वीं पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरण योजना प्रदेश सरकार की एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना है, जो बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा की ओर अभिप्रेरित करेगी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मण्डलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में सम्यक समीक्षा करने के उपरान्त आयोजन तिथि के एक दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल का अवश्य निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय के सभागार में प्रदेश में आयोजित होने वाले लैपटाॅप वितरण कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 29 मई को वाराणसी में तथा 3 जून को गाजियाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा लैपटाॅप का वितरण किया जाएगा।

श्री रंजन ने मण्डलायुक्तों को यह भी निर्देश दिए कि अपने मण्डल के समस्त जनपदों में लैपटाॅप वितरण समारोह आयोजित कराए जाने के सम्बन्ध में सुविधाजनक तिथियों का प्रस्ताव शासन एवं राज्य परियोजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान को तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि तिथियों का चयन करने के समय यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए कि उस तिथि में किसी प्रकार की परीक्षा न आयोजित हो रही हो, ताकि लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने हेतु बसों की व्यवस्था के साथ-साथ नाश्ता एवं भोजन उच्चकोटि का उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पेयजल एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पंखे एवं कूलर लगाए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में लैपटाॅप वितरण के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पंक्ति प्रभारी के साथ-साथ आवश्यक अधीनस्थ स्टाफ तैनात किए जाएं, ताकि लाभार्थियों को उनकी सीट पर ही समय से लैपटाॅप वितरित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लाभार्थियों को लाने वाली बसों में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम भी तैनात की जाए। उन्होंने कहा कि महिला लाभार्थियों को लाने वाली बसों में महिला स्टाफ ही तैनात किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री कामरान रिजवी सहित मण्डलयुक्त फैजाबाद श्री संजय प्रसाद, मण्डलायुक्त इलाहाबाद श्री देवेश चतुर्वेदी, मण्डलायुक्त मेरठ श्री एम0के0 नारायण, मण्डलायुक्त सहारनपुर श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मण्डलायुक्त गोरखपुर श्री जे0पी0 गुप्ता, मण्डलायुक्त वाराणसी श्री चंचल कुमार तिवारी, मण्डलायुक्त मुरादाबाद

श्री शिवशंकर सिंह, मण्डलायुक्त मिर्जापुर श्री अतुल कुमार, मण्डलायुक्त चित्रकूट धाम श्री अशोक दीक्षित सहित अन्य मण्डलायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in