Categorized | लखनऊ.

ट्रान्सफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड

Posted on 28 May 2013 by admin

27 मई-

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन एवं शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली के कई घंटे ना आने, तथा ट्रान्सफार्मरों पर ओवर लोड होने के कारण फूकने की समस्या बतायी।

समजावादी पाटी्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बताया कि लखनऊ शहर में पावर हाऊस तथा ट्रान्सफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड है, जिस कारण जनता भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान है।

श्री मेहरोत्रा ने ट्रान्सफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, जर्जर एवं पुराने तार बदलवाने तथा बिजली के लगातार आने-जाने की समस्या को दूर करने की मांग की। श्री मेहरोत्रा जनता दर्शन में आये लोगों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी बिजली संकट दूर करने के सभी प्रयास किये जायेगें।

ऐशबाग रामनगर धोबी घाट में 40 वर्षों से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सैकड़ों नागरिकों एवं महिलाओं ने विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा से भेंट की। श्री मेहरोत्रा ने बड़ी संख्या में आये रामनगरवासियों को आश्वासन दिया कि उन्हें वहीं मालिकाना हक दिलाने के प्रयास किये जायेगें और किसी भी मकान या झोपड़ी को टूटने नहीं दिया जायेगा।

श्री मेहरोत्रा ने बड़ी संख्या में आये नागरिकों एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समग्र विकास योजना के अन्तर्गत लखनऊ शहर में विकास कार्यों के लिए सौ करोड़ रू0 का धन आवंटित किया था जो कार्य एक वर्ष में पूरा होना था। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि 14 माह बीत जाने के बाद 25 प्रतिशत धन भी खर्च नहीं हुआ है इस तरह नगर निगम कार्य करेगी तो सौ करोड़ का काम होने पर चार साल बीत जायेगें। उन्होनें कहा कि अधिकारियों की लापरवाही, अक्षमता से विकास कार्य पूरे नही हुये और जनता परेशान हो रही है।

श्री मेहरोत्रा ने कहा कि नगर विकास मंत्री ने विधान सभा के सदन में 2012 का बजट पेश करने के समय घोषणा की थी कि लखनऊ में घनी आबादी में बहने वाले खुले नालों को साफ कर ढकने का काम होगा लेकिन 13 माह बीत जाने के बाद लखनऊ मध्य क्षेत्र में घनी आबादी के बीच बहने वाले किसी भी नालों को साफ कर ढकने का काम ही शुरू नहीं हुआ।

श्री मेहरोत्रा ने समग्र विकास योजना एवं नालो को साफ कर ढकने का कार्य शुरू ना होने पर जिम्मेदार एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। श्री मेहरोत्रा ने जनता दर्शन में नागरिकों एवं महिलाओं को आश्वासन दिया कि मध्य क्षेत्र में विकास कार्य पूरे कराने तथा घनी आबादी में बहने वाले नालों को साफ ढकने के लिए हर स्तर पर कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in