Categorized | लखनऊ.

जनाक्रोश का डर मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक

Posted on 28 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा जनाक्रोश के डर से मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक आम जन का सामना नहीं कर पा रहे है। पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकतंत्र का ढिढोरा पीटकर मुख्यमंत्री के ’जनता दर्शन’ की जोर शोर से शुरूआत करने वाली सपा सरकार अब जनसंवाद से क्यांे बच रही ?

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 14 माह में मात्र 7 बार ’जनता दर्शन’ के कार्यक्रम और नवम्बर से अब तक एक भी जनता दर्शन कार्यक्रम का न होना साबित करता है कि सरकार की रूचि पूर्ववर्ती सरकार पर तो ठीकरा फोड़ने की रहती है किन्तु जब अपनी जवाबदेही का नंबर आया तो, जनता से संवाद न हो इसलिए जनता दर्शन बंद।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश का आम जन कहाँ जाये अपनी समस्याओं को किसे बताये। मंत्री मौज-मस्ती में जुटे है। मंत्रियों ने अपने कार्यालयांे से लेकर आवास तक में जनता से मिलने के लिए जो समय निर्धारित किया है उस समय पर वे जनता को मिलते नहीं। मुख्यमंत्री सुलभ नहीं। अधिकारी अपनी कुर्सियों पर नहीं विराजते। यहां तक कि सपा ने अपने पार्टी कार्यालय पर मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था बनायी। वह भी कोरी बयानबाजी साबित हुई। मंत्री पार्टी कार्यालय पर भी नहीं बैठ रहे। आखिर क्यों ? क्यों अखिलेश सरकार के मंत्रीगण आमजन का सामना करने से बच रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in