Categorized | लखनऊ.

आदर्श नगर योजना के तहत 2012-13 में स्वीकृत धनराशि की उपयोगिता अवधि बढ़ी

Posted on 28 May 2013 by admin

27 मई, 2013

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2012-13 में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये आदर्श नगर योजना के तहत 19 स्थानीय निकायों को स्वीकृत की गयी धनराशि की उपयोगिता अवधि बढ़ा दी गयी है। इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार स्वीकृत की गयी धनराशि उपयोग अब हर दशा में आगामी 31 दिसम्बर तक किया जायेगा। इस तिथि के आद उपयोगिता अवधि बढ़ायी नहीं जायेगी।

जिन स्थानीय निकायों के लिये उपयोगिता अवधि में विस्तार किया गया है उनमें गाज़ीपुर की सैदपुर व सादात नगर पंचायत, रामपुर की केमरी नगर पंचायत, अलीगढ़ की अतरौली नगर पालिका परिषद, हरदोई की कछौना पतसेनी नगर पंचायत, शाहजहांपुर की पुवायाँ व तिलहर नगर पालिका परिषद, उन्नाव की कुरसठ नगर पंचायत, मैनपुरी की करहल, बेवर व कुसमरा नगर पंचायत, बुलन्दशहर की शिकारपुर नगर पालिका परिषद, कासगंज की सिढपुर नगर पंचायत, संतरविदास नगर की भदोही नगर पालिका परिषद, कन्नौज की समधन नगर पंचायत, कानपुर देहात की झींझक नगर पंचायत, अम्बेडकर नगर की जलालपुर नगर पालिका परिषद, प्रतापगढ़ की मानिकपुर नगर पंचायत तथा सीतापुर की महोली नगर पंचायत शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in