Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के चार महानगरों इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ एवं गाजियाबाद में अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु मासिक माइल स्टोन निर्धारित कर कार्यवाही में तेजी लाई जाय: मुख्य सचिव

Posted on 24 May 2013 by admin

  • कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु उपकरणों का क्रय एवं अधिष्ठापन की कार्यवाही आगामी 03 माह में पूर्ण कर क्रियाशील कराया जायः आलोक रंजन
  • लखनऊ शहर के 70 चैराहों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों को अधिष्ठापन कराने की कार्यवाही को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था की अध्यक्षता में समिति गठित कर इस परियोजना को तत्काल पूर्ण कराया जायः मुख्य सचिव

23 मई, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के चार महानगरों इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ एवं गाजियाबाद में अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु मासिक माइल स्टोन निर्धारित कर कार्यवाही में तेजी लाई जाय। उन्होेंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु भवन उपलब्ध हो जाने के उपरान्त अन्य महानगरों में भी भवन हेतु जमीन चिन्हित करा दी जाय। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक स्टाफ एवं वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को कंट्रोल रूम प्रभारी नामित किया जाय। उन्हांेने कहा कि कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु उपकरणों का क्रय एवं अधिष्ठापन की कार्यवाही आगामी 03 माह में पूर्ण कर क्रियाशील कराया जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्रीय भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में चार महानगरों में अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु आवश्यक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ के 70 चैराहों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों को अधिष्ठापन कराने की कार्यवाही को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था की अध्यक्षता में समिति गठित कर इस परियोजना को तत्काल पूर्ण कराया जाय। उन्होनें कहा कि सी0सी0टी0वी0 कैमरों के अधिष्ठापन के संबंध में प्रोफेशनल एक्सपर्ट से परामर्श प्राप्त कर कैमरों का स्पेशिफिकेशन अतिशीघ्र तय कराया जाय। प्रोफेशनल एक्सपर्ट का निर्धारण निविदा जारी करते हुए एक माह के अंदर करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वित्तीय स्वीकृति आगामी 30 जून तक निर्गत कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाय। उन्होने कहा कि क्रय समिति के प्रस्ताव का शासन से अनुमोदन अवश्य कराया जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव, गृह श्री आर0 एम0 श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in