Categorized | लखनऊ.

यू0पी0ए0-2 सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बधाई

Posted on 23 May 2013 by admin

यू0पी0ए0-2 सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्रसन्न कांग्रेसजनों ने मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह, यू0पी0ए0 सरकार की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जो को यू0पी0ए0 सरकार के सफलतम चार वर्ष पूरे होने पर बधाई ज्ञापित की गयी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मारूफ खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री रामकृष्ण द्विवेदी जी ने तथा संचालन पूर्व एम.एल-सी. श्री हरीश बाजपेयी ने किया। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि यू0पी0ए0-2 सरकार को चार वर्ष पूरा होना जहां एक ओर प्रसन्नता का विषय है, वहीं दूसरी ओर गंभीर चिंतन का भी विषय है। हमें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को पुनः प्रतिस्थापित कर लगातार तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनाने को प्रयत्नशील रहना होगा।
मारूफ खान ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, शहर कांग्रेस कमेटी का0 अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, श्री जे0पी0 सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री विजय सक्ेसना, श्री अशोक सिंह, श्री शकील फारूकी, श्री अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री संजय दीक्षित, श्री अजय सिंह ‘अज्जू’, कैप्टन एस.जे.एस. मक्कड़, श्री आर.पी. सिंह, कांग्रेस पार्षद दल के उपनेता श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री शिव पाण्डेय, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह ‘बिट्टू’, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री प्रभुजोत सिंह बत्रा ‘लकी’, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री राहुल शुक्ला ‘संजू’, श्री प्रवीन सिन्हा, श्री मुख्तार आलम, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री कमाल अहमद ‘हीरू’, श्री के.के. आनन्द, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री राजेन्द्र मिश्र, श्री प्रदीप गौड़, श्री एस.एम. इदरीश ‘चांद’, श्री ताज मोहम्मद, श्री सतीश वर्मा, श्री प्रदीप त्रिपाठी, श्री विशाल सोनकर, श्री रिक्की सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in