Categorized | लखनऊ.

गाजियाबाद में एक बिल्डर के परिवार के सात सदस्यों की निर्मम हत्या

Posted on 23 May 2013 by admin

कल जनपद-गाजियाबाद में एक बिल्डर के परिवार के सात सदस्यों की हुयी निर्मम हत्या तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा प्रापर्टी डीलर की निर्मम हत्या किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मारूफ खान ने क्षोभ व दुःख प्रकट किया है।
आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मारूफ खान ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, अराजकता, व्यभिचार, लूट-बलात्कार का माहौल अपने पूरे शबाब पर है। आज ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब प्रदेश में कोई वीभत्स घटना घटित न होती हो। निश्चय ही प्रदेश का आम जनमानस अपने आपको असुरक्षित महसूस करता है।
प्रवक्ता ने कहा कि जब से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, सपा कार्यकर्ता एवं प्रशासन की मिली-भगत से सुनियोजित तरीके से सर्राफा व्यवसायियों, बिल्डर तथा प्रापर्टी डीलरों को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है।
मारूफ खान ने कहा कि प्रदेश में गुण्डाराज पूरी तरह से फल-फूल रहा है और अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। आज राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ अप्रत्याशित रूप से निरन्तर बढ़ रहा है परन्तु सरकार और प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रदेश की जनता से सुशासन एवं सुरक्षा का झूठा वायदा कर सत्ता में आने वाली सपा सरकार ने मात्र देढ़ वर्ष में ही प्रदेश की जनता का विश्वास पूरी तरह से खो दिया है।
मारूफ खान ने कहा कि आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमस्थल के बाहर जिस प्रकार से पी.ए.सी. के जवान एक-दूसरे पर हमला कर एक-दूसरे को लहू-लुहान कर थे, उससे साफ जाहिर है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस में न तो कोई अनुशासन है, न ही पुलिस पर सरकार का कोई नियन्त्रण है और न ही प्रदेश की पुलिस को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in