नई ऊर्जा के साथ देश-प्रदेश की राजनीति में सशक्त हस्तक्षेप के लिए तैयार - निषाद

Posted on 29 January 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव  विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य तथा श्री रामआसरे कुशवाहा, पूर्वमन्त्री उ0प्र0 का आज शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से कानपुर आने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

कानपुर से पूर्व गाजियाबाद, अलीगढ़, और इटावा स्टेशनों पर भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। श्री निषाद कानपुर से फतेहपुर होते हुए तिदंवारी, बॉदा रवाना हो गए।  जगह-जगह स्वागत में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री निषाद एवं श्री कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी नई ऊर्जा के साथ देश-प्रदेश की राजनीति में सशक्त हस्तक्षेप के लिए तैयार हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने जनान्दोलन की स्वंय अगुवाई कर एक नई पहल की है। केन्द्र-राज्य की मिली भगत से मंहगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उत्तर प्रदेश की सरकार का जनता की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है, मुख्यमन्त्री अपने आवासों को बुलेटप्रूफ़ बनाने और अपनी प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर चिन्तित हैं। सरकार ने सरकारी आतंक फैला रखा है। समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जनविरोधी एवं भ्रष्ट सरकार को हटाने तक संघर्ष जारी रहेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in