Categorized | लखनऊ.

पूर्व महामंत्री दिनेश दुबे का भव्य स्वागत

Posted on 23 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के प्रमुख कार्यकर्ता खुर्रम नगर चैराहा (महानगर ) पर भाजपा किसान मोर्चे के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चे उ0प्र0 के पूर्व महामंत्री दिनेश दुबे का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्री दिनेश दुबे के  राष्ट्रीय किसान मोर्चे की टीम में नियुक्त किये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 राजनाथ सिंह जी व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जी एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ व किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री दिनेश दुबे कि नियुक्त से किसान सरोकारों की लड़ाई को बल मिलेगा। दिनेश दुबे अत्यन्त सक्रिय व गतिशील व्यक्तित्व के धनी है। एन0जी0ओं0 प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के रूप में पार्टी के नीति व कार्यक्रमों में हमेशा पूरी निष्ठा से कार्य किया । ऐसे कार्यकर्ताओं का किसान मोर्चा राष्ट्रीय टीम में लिया जाना उत्साह वर्धक है। स्वागत में प्रफुल्ल मिश्रा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमों व हिरेन्द्र कटियार, देवेन्द्र वर्मा, सौरभ सिंह, हिरेन्द्र सिंह, सचिदानन्द राय आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in