Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के अब्बास नकवी कार्यक्रम क्रियान्नवयन एवं समन्वय समिति का समन्वयक नियुक्त

Posted on 23 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को कार्यक्रम क्रियान्नवयन एवं समन्वय समिति का समन्वयक और राष्ट्रीय प्रवक्ता डा0 सुधांशु त्रिवेदी को सदस्य नियुक्त किया है। श्री सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रभारी, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र को व्यापार प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक व अशोक गोयल को राष्ट्रीय सहसंयोजक, अतुल गर्ग को निवेश प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक, राघवेन्द्र सिंह को विधि प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक, डा0 महेश शर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक, राधेश्याम गुप्ता को गोवंश प्रकोष्ठ का प्रभारी, श्रीमती अनीता सिंह को गंगा समग्र अभियान का राष्ट्रीय संयोजक, संजीव सिंह को सूचना तकनीकि प्रकोष्ठ का सहसंयोजक, योगेश शुक्ला व विनय रोहेला को पंचायत राज प्रकोष्ठ का सहसंयोजक, राकेश पहलवान व नरेन्द्र सिंह राणा को खेल-कूद प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सह-संयोजक, कैप्टन विकास गुप्ता को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक, रामचरित्र निषाद को मत्स्य प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सहसंयोजक, डा0 अनुपम आलोक को साहित्य एवं प्रकाशन का राष्ट्रीय सहसंयोजक, डा0 रजनी सरीन को ओवरसीस फ्रेड्स आॅफ बीजेपी की राष्ट्रीय सहसंयोजक, सुनील भराला को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सहसंयोजक, सुश्री शिखा त्यागी को सुशासन प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सहसंयोजक श्रीमती संयुक्ता भाटिया महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशा शर्मा को राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा, दिनेश दुबे को राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा नियुक्त  किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उत्तर प्रदेेश में लम्बे समय संगठन कार्यो का निर्वहन करने वाले पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अपने नये दायित्वों का निर्वहन करते हुए नेता पार्टी संगठन के विस्तार एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे। डा0 बाजपेयी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की मजबुती की जो अपेक्षा की है उसे हम पूरा महत्व देंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला राजबीर सिंह राजू, अशोक कटारिया, आशुतोष टंडन गोपाल, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, सांसद कुसुम राय, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविद, देेवेन्द्र सिंह चैहान, स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह,, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, अनूप गुप्ता, नीलिमा कटियार, समीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्र मोहन, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, कार्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह,  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, सुधीर हलवासिया, गौरव बाजपेयी एड0, प्रशांत अटल एड0, गोपाल पाठक एड0, विशाल अग्रवाल एड0, हरगोविन्द एड0, अशोक कंसल, सलील विश्नोई, हरि अग्रवाल, अमित गुप्ता, कमलावती सिंह, उर्मिला मिश्रा, माधुरी शुक्ला, सुषमा खडकवाल, सुनीता बंसल, कुमुद अस्थाना, नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, राकेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने खुशी व्यक्त की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in