Categorized | लखनऊ.

23 मई को प्रातः 9ः00 बजे बैंक आॅफ बड़ौदा जापलिंग रोड शाखा, लखनऊ का शुभारम्भ

Posted on 22 May 2013 by admin

edited-bank-of-broda-001बैंक आॅफ बड़ौदा के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक एस.एस. मूंदड़ा 22 मई को सायं लखनऊ पधार रहे है। श्री मूंदड़ा 23 मई को प्रातः 9ः00 बजे जापलिंग रोड शाखा, लखनऊ का शुभारम्भ करेंगे एवं बैंक की 101 ए.टी.एम. को जनता को समर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रातः 10.30 बजे श्री मंूदड़ा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें प्रदेश के तमाम आर्थिक गतिविधियों तथा वित्तीय समावेशन की समीक्षा के साथ साथ भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाई जाती है। इस बैठक मंे राज्य एवं केन्द्र सरकार के उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
दोपहर 2.00 बजे श्री मंूदड़ा जी बैंक के प्रदेश में स्थित 75 जिलों के अग्रणी जिला प्रबन्धकों की बैठक को सम्बोधित करेंगे जिसमें प्रदेश में चल रही तमाम विकासात्मक एवं ऋण सम्बन्धित विषयों की समीक्षा की जायेगी। सायं 3.45 बजे श्री मंूदड़ा जी स्थानीय जयपुरिया प्रबन्ध संस्थान, लखनऊ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मंे उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in