Categorized | लखनऊ.

सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम के निदेशक मण्डल की बैठक सम्पन्न

Posted on 22 May 2013 by admin

  • बैठक में निगम कर्मचारियों की भर्ती की आयु 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष करने का निर्णय

21 मई, 2013

प्रदेश के सहकारिता मंत्री तथा उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम के अध्यक्ष, श्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आज यहां निगम के संचालक मण्डल की प्रथम बैठक निगम के मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व निगम के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मा0 सहकारिता मंत्री का स्वागत किया और उनके आगमन से सभी लोग बहुत प्रसन्न थे। बैठक में निगम के कार्यकलापों की विस्तार से समीक्षा की गयी और निगम के व्यवसाय को अधिक से अधिक बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब तक निगम के जो 12 क्षेत्रीय कार्यालय थे उनको प्रदेश के सभी 18 राजस्व मण्डलों में स्थापित करने हेतु 6 नये क्षेत्रीय कार्यालय खोले जायें। इसके साथ ही राज्य सरकार की भांति निगम में भी कर्मचारियों की भर्ती के लिये अधिकतम आयु 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सहकारिता मंत्री श्री यादव ने निगम के व्यवसाय में तेजी से बढ़ोत्तरी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निगम का व्यवसाय पिछली सरकार में काफी कम हो गया था। इसके अतिरिक्त निगम में जो भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, उन पर सख्ती से रोक लगाई जाये। उन्हांेने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि निगम की साख पहले की भांति बढ़नी चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in