Categorized | लखनऊ.

कृषि एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय 22 मई, 2013 को लखनऊ स्थित हनुमान मंदिरों का भ्रमण करेंगे

Posted on 22 May 2013 by admin

21 मई, 2013

ज्येष्ठ माह में मंगलवार के दिन लखनऊ के हनुमान मंदिरों में अपार भीड़ दर्शन हेतु एकत्रित होती है। दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इस निमित्त मंदिरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय दिनांक 22 मई, 2013 को लखनऊ के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करेंगे। उनके भ्रमण के समय जिला प्रशासन व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ होंगे।
श्री पाण्डेय 22 मई, 2013 को मध्याह्न 12 बजे सर्वप्रथम लखनऊ विश्वविद्यालय के समीप हनुमान सेतु मंदिर पहुंचेंगे। तत्पश्चात् कपूरथला एवं डंडईया में स्थित हनुमान मंदिरों की व्यवस्था की जानकारी लेंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि मौजूदा सरकार में भाईचारा एवं मेल-जोल बढ़ाने में विश्वास करती है एवं सरकार का यह प्रयास रहेगा कि बड़े मंगलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिरों पर होने वाले आयोजनों में समुचित सफाई, पेयजल व चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी एवं सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जायेगी, ताकि किसी भी प्रकार से सामाजिक सौहार्द न बिगड़ने पाये।
सूचना अधिकारीः नीलिमा कुमारी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in