Categorized | राज्य

क्षत्रिय महासभा को राजनैतिक व सामाजिक लक्ष्य प्राप्त करना होगा

Posted on 29 January 2010 by admin

लखनऊ - वर्ष 2012 तक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को राजनैतिक व सामाजिक लक्ष्य प्राप्त करना होगा। इसके लिए समाज के लोगों को अभी से प्रयास करना होगा। यही नहीं सदस्यता अभियान की प्राथमिकता देते हुए जिला स्तर से लेकर ग्राम व वार्ड स्तर तक चलाया जाएगा।यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डा. अवधेश कटियार ने दी।

प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में बोलते हुए कटियार ने बताया कि आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव में कुर्मी समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के साथ ही कुर्मी समाज की अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जयन्ती समारोह को महाकुंभ के रूप में मनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने अभी से समाज के लोगों को एकजुट होने का संकल्प लिया। जिससे वर्ष 2012 के विस चुनाव में कुर्मी समाज का एक नया राजनैतिक सन्देश दिया जाएगा। वार्ता में प्रमुख संगठन सचिव हरिकिशोर, प्रदेश महासचिव आर.ए. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एम.आर. सिंह पटेल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष माया सिंह उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in