Categorized | लखनऊ.

स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एक दिवसीय शिविर

Posted on 21 May 2013 by admin

21 मई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज दिन मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय मीडिया हाल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी की परवाह न करते हुये दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता को प्रेरणा देने का काम किया। प्रचंड गर्मी भी रक्तदानियों के हौसले पस्त नहीं कर सकी। शिविर का शुभारम्भ उ.प्र. युवा कांग्रेस अध्यक्ष मध्यजोन अंकित परिहार ने रक्तदान कर किया। बतौर मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल ख़त्री, डा. रीता बहुगुणा जोशी और डा. नीरज बोरा ने कार्यक्रम में शिरकत की। रक्तदान शिविर का आयोजन लखनऊ लोकसभा युवा कांग्रेस व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में लगभग 30 युवाओं ने रक्तदान किया।  edited-dsc_6414
अध्यक्ष अंकित परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे बढ़ कर कोई दान नही। इससे दूसरे को नया जीवन मिलता है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ी मानव सेवा कोई नहीं है। रक्तदान करने से एक ओर जहां लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वहीं लोगों द्वारा सामाजिक दायित्वों का निर्वाह होता है।
इस अवसर पर लखनऊ लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करना अपने आप में एक सराहनीय कदम है। रक्तदान मानव मात्र की एक निःस्वार्थ सेवा है।  उन्होने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, क्योंकि रक्तदान द्वारा हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं और रक्त की कमी के समय किसी अन्य वस्तु से इसकी पूर्ति नही की जा सकती। उन्होने कहा कि जीते जी रक्तदान तथा मरने उपरांत नेत्रदान हर व्यक्ति को करना चाहिए। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, मेडिकल काॅलेज, लखनऊ की चिकित्सक डाॅ0 देवलीना और डाॅ0 आकाश वर्मा अपनी टीम के साथ रक्त एकत्रित किया। डाॅ0 देवलीना ने रक्तदाताओं को रक्तदान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा रक्तदाताओं के उत्साह की भरपूर प्रशंसा की। edited-dsc_6426
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रदीप त्रिपाठी, अरविन्द कुमार, शाहबाज खान, विशाल सोनकर, महेश चन्द्र वाल्मीकि, साहस खन्ना, सतीश यादव, अभिषेक यादव, अरविन्द यादव, मुन्नालाल भारती, मनोज पाठक, शीलू जायसवाल, प्रकाश भट्ट, सत्येन्द्र सिंह, विनय मिश्रा, जावेद खान, रवि गुप्ता, मुकुल वाल्मीकि, कुलदीप चैधरी, संजीव थापा, कौशल गुप्ता आदि दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में भाग लिया।

edited-dsc_6473

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in