Categorized | लखनऊ.

खेती के विकास के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कृत संकल्पित

Posted on 21 May 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में खेती के विकास के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कृत संकल्पित है। गांव-गरीब की चिन्ता श्री मुलायम सिंह यादव की प्राथमिकता में रही है और श्री अखिलेश यादव उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
प्रदेश सरकार ने 50 हजार रूपए तक का किसानों का कर्ज माफ कर एक ऐतिहासिक काम किया है। किसानों को सरकारी ट्यूबवेल और नहरों से मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी दी है। इससे किसानों को प्रतिवर्ष लगभग 500 करोड़ रूपए की शुल्क से छूट मिलेगी। अब अगले तीन वर्षो में 3,000 नए नलकूपों का निर्माण करने के लिए डा0 राम मनोहर लोहिया नवीन राजकीय नलकूप निर्माण योजना के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस योजना हेतु 5 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में पहली बार पूर्ण पारदर्शिता के साथ मशीनों द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई का निर्णय लिया गया है। नहरों के सतत निरीक्षण एवं जनसामान्य के आवागमन की बेहतर सुविधा हेतु नहरों की पटरियों को पक्का कराने का भी काम किया गया हैं। निःशुल्क बोरिंग की व्यवस्था के लिए किसानों को अधिकतम अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2013-14 से 30 करोड़ रूपए की बजट में व्यवस्था की गई है। समय से खेती, अधिक उत्पादन एवं श्रम की बचत हेतु नवीनतम कृषि यंत्रों की कहीं से खरीद करने पर उन्हें अनुदान उपलब्ध कराया गया है। फसल प्रजातियों के बीजों को अधिक अनुदानित दरों  पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने जनेश्वर मिश्र ग्राम्य योजना के अंतर्गत 1000 से अधिक गांवो को चयनित कर प्रत्येक गांव में 25 लाख रूपए के विकास कार्य शुरू किए हैं। प्रदेश में पहली बार बाढ़ में बह जानेवाले ग्रामो के ग्रामवासियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। इस धनराशि से प्रभावित व्यक्तियेां को भूमि क्रयकर आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जानी है।
वर्तमान सरकार के गठन होते ही यह प्राथमिकता तय की गई थी कि आगामी पांच वर्षो में विशेष योजना बनाकर प्रदेश की सभी असिंचित जमीन के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी, सूखाग्रस्त बुंदेलखण्ड और बाढ़ ग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी क्षेत्रीय आधार पर विशेष कार्य योजना बनाकर आर्थिक पैकेज की व्यवस्था करके बुंदेलखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश को सम्पन्न बनाया जाएगा। साथ ही नहरों से पानी टेल तक ही नहीं खेतों तक पहुॅचाया जाएगा। खेती योग्य भूमि में जलभराव की स्थिति को खत्म करने हेतु नालों की सफाई करते हुए ड्रेनेज सुदृढ़ की जाएगी। मुख्यमंत्री  श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अब उत्तर प्रदेश किसानों की सम्पन्नता की नई राह खोलेगा क्योंकि वे जानते है कि प्रदेश की खुशहाली खेती और किसान की खुशहाली से ही सम्भव होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in