Categorized | लखनऊ.

श्री सत्य प्रकाश सिंह प्रभाव से निलम्बित

Posted on 21 May 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री सत्य प्रकाश सिंह उपजिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर राजस्व परिषद से सम्बद्ध कर दिया है। सत्य प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी नौगढ़, सिद्धार्थनगर में तैनाती के समय तालाब गाटा सं-193/रकबा-12.807 हेक्टेयर के दस वर्षीय मत्स्य पालन के आवंटन हेतु कराये गये विज्ञापन के दौरान गाटा संख्या-193 का पूर्ण रकबा 12.807 हेक्टेयर दर्शाने के बावजूद आवंटन के समय उक्त पूरे तालाब को दो छोटे-छोटे हिस्सों में ही पानी दिखाकर स्वप्रेरणा के आधार पर अपात्रों को अनियमित रूप से आवंटन किया था। अनियमित आवंटन किये जाने एवं ग्राम सभा को राजस्व की क्षति पहुंचाने का प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित कर मण्डलायुक्त बस्ती को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in