Categorized | लखनऊ.

किसानों को लाभ पहुॅंचाने के लिए सरकार द्वारा धान, दलहन एवं तिलहन के बीजों पर अनुदान

Posted on 21 May 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ पहुॅंचाने के लिए सरकार द्वारा धान, दलहन एवं तिलहन के बीजों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को वर्ष 2013-14 में उन्नतशील प्रमाणित बीजों पर धान की प्रमोशनल प्रजाति पर 900 रू0 प्रति कुन्तल अनुदान तथा मेन्टीनेन्स प्रजातियों पर 700 रूपये प्रति कुन्तल का अनुदान दिया जा रहा है। कृषि मंत्री आनन्द सिंह ने आज यहाॅं यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों को दलहनी फसलों की प्रमोशन प्रजातियों पर 3000 रू0 प्रति कुन्तल तथा मेन्टीनेन्स प्रजातियों पर 1800 रूपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दलहन की फेज आडर प्रजातियों पर भी 1200 रू0 का अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि इन अनुदानों में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिया गया अनुदान शामिल है। श्री सिंह ने बताया कि दलहनी फसलों की प्रमोशनल प्रजातियों पर 2000 रू0 प्रति कुन्तल तथा मेन्टीनेन्स प्रजातियों पर 1800 रू0 प्रति कुन्तल अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईब्रिड धान की समस्त प्रजातियों पर 1000 रू0 प्रति कुन्तल का अनुदान दिया जा रहा तथा हाई ब्रिड बाजरा एवं मक्का पर 5000 रू0 प्रति कुन्तल का अनुदान दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in