Categorized | लखनऊ.

महिला कल्याण द्वारा समस्त स्थानान्तरण आदेशों को स्थगित करने के निर्देश

Posted on 21 May 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरूण कुमारी कोरी ने कार्यवाहक निदेशक, महिला कल्याण द्वारा जारी किये गये समस्त स्थानान्तरण आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्थानान्तरण से संबंधित मूल पत्रावली सचिव, महिला कल्याण के माध्यम से तीन दिन में तलब कर ली है।
ज्ञातव्य है कि महिला कल्याण निदेशालय द्वारा बड़ी संख्या में स्थानान्तरण आदेश 14 व 15 मई की तिथि में गत 20 मई तक निर्गत किये गये है। स्थानान्तरण सूची में प्रस्तावित कुछ कर्मियों को निदेशालय भी बुलाया गया था। इस संबंध में महिला कल्याण राज्य मंत्री को काफी गम्भीर शिकायतें प्राप्त हुई थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in