Categorized | लखनऊ.

जनपद शाहजहांपुर में कैमुना एग्रो लि0 को नई चीनी मिल स्थापित करने की अनुमति

Posted on 21 May 2013 by admin

मंत्रिपरिषद ने चीनी उद्योग को-जनरेशन एवं आसवनी प्रोत्साहन नीति- 2013 के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर में कैमुना एग्रो लि0 द्वारा नई चीनी मिल स्थापित करने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा भविष्य में ऐसे प्रकरणों में विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत भी कर दिया है।
इस चीनी मिल की स्थापना से शाहजहांपुर के अतिरिक्त जनपद बदायूं, फर्रूखाबाद, हरदोई के गन्ना किसान लाभान्वित होंगे। प्रस्तावित चीनी मिल जनपद शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील के ग्राम दहेना स्थित शाहजहांपुर-फर्रूखाबाद मार्ग के किनारे लगभग 80 एकड़ भूमि में स्थापित की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in