मोहल्लो मे स्मैकिये और अराजक तत्वो ने आम जनता के लिए मुसीबत खडी कर दी है

Posted on 21 May 2013 by admin

१९ मई । नगर मुख्यालय के आवासीय मोहल्लो मे स्मैकिये और अराजक तत्वो ने आम जनता के लिए मुसीबत खडी कर दी है वही पुलिस चैकियां बीरान पडी है कोतवाल को फुर्सत ही नही है कि दूर दूराज के मोहल्लो मे गस्त करें ।

गौरतलब हो कि पुलिस लाईन के बगल के मोहल्ला विवेक नगर, निराला नगर, करौदिया मे नसेडियों और अराजक तत्वो ने उत्पात मचा दिया है । नशे मे टुन्न नसेडी युवा पुलिस के भी भुनका समझ रहे है वही पुलिस के रेसर इन नसेडियों के गुरु से पैसे वसूल कर मूक वधिर शोपीस बन चुकी है । नसेडी कहीं चोरी कर रहे है कही साईकिल, वर्तन, सिलेन्डर, इन्वर्टर व आटो की बैटरियां उडा ले जा रहे है ।

विवेक नगर मे नसेडियों ने बिजली विभाग के लाईन मैनो की पिटाई कर बिजली नही बनाने दिया जब बिजली बन गई तो इन लोगो ने ग्यारह हजार की चलती लाईन पर चेन फेंक दिया जिससे उपकेन्द्र तक की लाईन फाल्ट हो गई और पूरा नगर बीते १८ घण्टे बिजली नही पा सका वही पुलिस के रेसर सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने रहे स्मैकिये चाहते है कि इस विवाह के मौसम में ज्यादा से ज्यादा बिजली गुल रहे जिससे बाहर से आये घरातियों, बरातियों से छिनेती की जा सकें अंधेरा कायम रहे यही कारण था कि उस रात एक सुनार के यहां शादी थी और इन अराजक तत्वो की साजिस में बिजली की रोशनी बाधक बन रही थी इसी कारण पूरे नगर को इन नसेडियों ने पूरी रात पूरा दिन बिजली गुल करके रुलाया ।

पुलिस पूरी तरह अराजक  तत्वो को खुली छूट दे रही रही है न गस्त न तलासी न गिरिफ्तारी नगर मे बडी वारदात की तैयारी में है निराला नगर चैकी इंचार्ज और नगर कोतवाल जनता ने पुलिस महानिरिक्षक से मांग की है कि इन नसेडियों से जनता की रक्षा की जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in