Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को जन्तु उद्यान राज्य मंत्री डा0 एस0 पी0 यादव राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

Posted on 21 May 2013 by admin

20 मई 2013

अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर उ0प्र0 राज्य जैव विविधता बोर्ड  द्वारा ‘‘जल एवं जैव विविधता’’ पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री जन्तु उद्यान, उ0प्र0 डा0 एस0 पी0 यादव द्वारा दिनांक 22-5-2013 को प्रातः 10ः00 बजे डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, एल0 डी0 ए0 कालोनी, कानपुर रोड, लखनऊ में किया जायेगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी में जल पुरूष श्री राजेन्द्र सिंह का उद्बोधन, डाॅ अशोक कुमार जैन, डाॅ रघुवंश सक्सेना, डाॅ रवि चेलम, डाॅ संदीप बेहरा एवं श्री रोमित सेन द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि डाॅ गुरदिप सिंह, कुलपति डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, प्रमुख वन संरक्षक, उ0 प्र0 एवं विभागाध्यक्ष श्री जे0 एस0 अस्थाना, सचिव वन उ0प्र0, शासन श्री पवन कुमार, विभिन्न संगठनों से आये वैज्ञानिक, स्वैच्छिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सम्पूर्ण प्रदेश के वनाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in