Categorized | लखनऊ.

निजी बी0 टी0 सी0 कालेजों की सम्बद्धता हेतु बैठक

Posted on 21 May 2013 by admin

20 मई 2013

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से भ्रष्टाचार लगभग समाप्त करने के लिए बी0 टी0 सी0 कालेजों की एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया है। इसके साथ प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष सैकड़ों निजी बी0 टी0 सी0 कालेजों को सम्बद्धता प्रदान करने पर कालेज एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया है।

यह जानकारी देते हुए श्री राम गोविन्द चैधरी ने निर्देश दिये है कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु निजी बी0 टी0 सी0 कालेज एवं डायट के शिक्षक पारस्परिक सहयोग के साथ काम करेे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षक मिलकर सहयोग से कार्य करें और शिक्षा विभाग में पारदर्शिता बनाये रखें।

श्री चैधरी आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में निजी बी0 टी0 सी0 कालेज के प्रबन्धकों व स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य मांगे थी कि बी0 टी0 सी0 सत्र जो कि पिछले कुछ वर्षों से लगभग एक वर्ष पीछे चल रहा है को नियमित किया जाये। बी0 टी0 सी0 पाठ्यक्रम हेतु शुल्क में भेदभाव समाप्त किया जाये। साथ ही बी0 टी0 सी0 प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षाएं समय से कराने हेतु कार्यक्रम पहले से निर्धारित किया जाये। बी0 टी0 सी0 प्रशिक्षण हेतु प्रत्येक वर्ष नया एकेडेमिक कैलेन्डर जारी किया जाये। निजी बी0 टी0 सी0 कालेजों के शिक्षकों हेतु एस0 सी0 ई0 आर0 टी0 द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in