ग्राम पंचायत भांई मे नाली के मामूली विवाद को लेकर कोहराम

Posted on 20 May 2013 by admin

१९ मई । जनपद के थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भांई मे नाली के मामूली विवाद को लेकर कोहराम मच गया। गांव भाई के कुतुल का पुरवा निवासिनी रामपती पत्नी जालिम कहार ने थाना धम्मौर में तहरीर देकर प्राथमिकी मु.अ.सं० १८७/१३ धारा ३२३, ५०४, ५०६, ४५२ भादवि मे चार लोगो के विरुद्ध पंजीकृत कराया है । भुक्त भोगिनी रामपती १८ मई को सुबह अपने घर पर मौजूद थी कि गांव के ही आलोक कुमार यादव सुत गौरीशंकर, जगदीश, गौरी शंकर सुतगण राम नरायन यादव व राम कुमार यादव सुत झगरु लाठी डण्डा लेकर रामपती को हैण्डपम्प इण्डिया मार्का की नाली को लेकर गाली गलौज देने लगे मना करने पर उसके घर में घुस कर मारने लगे रामपती के हल्ला गोहार पर बगल के विजय बहादुर सिंह सुत गंगा प्रसाद, पुष्कर सिंह व राहुल सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त मुल्जिमान जो लाठी डण्डा लिये थे सिर पर लाठी डण्डे से मार कर लहुलुहान कर दिया ।
विजय बहादुर सिंह, पुष्कर व राहुल की चोटो की गम्भीरता को देखते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष ने उन्हे तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सुलतानपुर भेज दिया जहां उसका इलाज चल रहा है । चोटहिल विजय बहादुर सिंह की हालत अभी नाजुक बतायी जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in