Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय महामंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के प्रभारी नियुक्त

Posted on 20 May 2013 by admin

19 मई 2013 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी तथा त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रामेश्वर चैरसिया एवं सत्येन्द्र कुशवाहा को सहप्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने श्री शाह को प्रभारी एवं तीनों सहप्रभारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा अनुभवी युवाओं को उत्तर प्रदेश का प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्ति किये जाने से प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान होगी। श्री शाह एवं तीनों प्रभारियों के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सक्रियता से प्रदेश में लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक सीटें जीतकर केन्द्र मंे राजग की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
श्री शाह एवं तीनों अन्य प्रभारियांे की नियुक्ति का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला राजबीर सिंह राजू, अशोक कटारिया, आशुतोष टंडन गोपाल, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविद, देेवेन्द्र सिंह चैहान, स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह,, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, अनूप गुप्ता, नीलिमा कटियार, समीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, मनोज मिश्र, डाॅ0 चन्द्र मोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने खुशी व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2025
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in