Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने फैजाबाद जिला कचहरी में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की मृत्यु की जांच सीबीआई को रिफर की

Posted on 19 May 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद जिला कचहरी में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की मौत की जांच उनके परिवार की मांग पर सीबीआई को संदर्भित कर दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इस निर्णय के उपरान्त खालिद मुजाहिद के परिजन उनका शव लेकर अपने गृह जनपद जौनपुर चले गए हैं।
ज्ञातव्य है कि खालिद मुजाहिद फैजाबाद जिला कचहरी में 23 नवम्बर, 2007 को हुए सीरियल ब्लास्ट का आरोपी था, जिसे उसके अन्य साथियों के साथ फैजाबाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, जहां से वापस लखनऊ लौटते हुए बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने कल ही उसकी मृत्यु की जांच के आदेश शासन स्तर पर गठित एक समिति, जिसके सदस्य सचिव गृह तथा एक ए0डी0जी0 स्तर के अधिकारी हैं, को दे दिए थे। मामले की न्यायिक जांच फैजाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in