Categorized | लखनऊ.

आगामी 22 मई को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे

Posted on 19 May 2013 by admin

  • उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नीतियो का प्रस्तुतीकरण किया जाए ताकि प्रदेेश सरकार द्वारा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध हो: मुख्य सचिव

18 मई, 2013

आगामी 22 मई को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में  आयोजित उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव भाग लेंगे। उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नीतियो का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा ताकि प्रदेेश सरकार द्वारा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके। उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश के सभी जनपदों से लगभग एक हजार उद्यमी भाग लेंगे।

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन-2013 के आयोजन हेतु तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिव उद्यमियों द्वारा  उठाये जाने वाले बिन्दुओं पर आगामी सोमवार तक विभागीय मत अवश्य प्रस्तुत कर दें। उन्होने कहा कि आयोजन में भाग लेने वाले उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी, ट्रांस गोमती नगर आवश्यकतानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए पार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि उद्यमियों को असुविधा न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमी महासम्मेलन को कवरेज करने हेतु आने वाले पत्रकार बंधुओं को भी आमंत्रित किया जाए एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव लघु उद्योग श्री मुकुल सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in