Categorized | लखनऊ.

सबकी निगाहे अब श्री मुलायम सिंह यादव पर लगी है - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 19 May 2013 by admin

edited-18-05-d18.05.2013

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार, खाद्य-रसद मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने आज  यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अनिल वर्मा एवं गाजीपुर के पूर्व विधायक एवं बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर, वाराणसी मण्डल के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकसभा के चुनाव नजदीक है। जनता कांग्रेस और भाजपा की सरकारों तथा नीतियों से ऊबी हुई है। सबकी निगाहे अब श्री मुलायम सिंह यादव पर लगी है।

श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि अगली लोकसभा में समाजवादी पार्टी की केन्द्र में प्रभावी हस्तक्षेप की भूमिका होगी। देश परिवर्तन चाहता है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गोे के हितों की संरक्षक है। उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी की सरकार के 14 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की नई गंगा बही है और प्रशासन में भी गुणात्मक सुधार आया है। बसपाराज के कुशासन से जनता को मुक्ति मिली है।

प्रेस कान्फ्रेस में राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से आज लहरपुर, सीतापुर के पूर्व विधायक श्री अनिल वर्मा कांग्रेस छोड़कर और गाजीपुर सदर क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक तथा बसपा वाराणसी मण्डल के वर्तमान में जोनल कोआर्डिनेटर श्री उमाशंकर कुशवाहा बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री वर्मा तथा श्री कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की नतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। श्री अखिलेश यादव ने उनका समाजवादी पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि श्री अनिल वर्मा तथा श्री उमाशंकर कुशवाहा के पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

श्री अनिल वर्मा एवं श्री उमाशंकर कुशवाहा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के मौके पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री विजय मिश्र एवं जनपद सीतापुर के विधायक श्री रामपाल यादव, पूर्व मंत्री श्री यशपाल चैधरी, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनन्द भदौरिया, जिलाध्यक्ष सीतापुर श्री शमीम कौसर तथा श्री जहीर अब्बास भी मौजूद थे।

श्री अनिल वर्मा ने पूर्व में समाजवादी पार्टी के जनांदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वर्ष 1991,1993 तथा 2002 में लहरपुर, सीतापुर से विधायक रहे हैं। इससे पूर्व उनके पिता स्व0 हरगोविन्द वर्मा 1980 में लहरपुर से विधायक और सीतापुर से 1977 में साॅसद रहे हैं। उनकी माता स्व0 चन्द्रकली वर्मा भी 1989 में लहरपुर से विधायक रही है।

बसपा नेता श्री उमाषंकर कुशवाहा वर्ष 2002 में गाजीपुर सदर से बसपा से विधायक रहे हैं। वर्ष 2010 से उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लि0 लखनऊ के सभापति/अध्यक्ष है। वर्ष 1994 में आप उपाध्यक्ष क्रय-विक्रय स0स0 लि0 जंगीपुर गाजीपुर के उपाध्यक्ष, 1994 में ही संचालक जिला सहकारी बैंक लि0 गाजीपुर रहे। श्री कुशवाहा 2004 में बसपा से गाजीपुर लोकसभा का चुनाव लड़े, वर्ष 2007 में गाजीपुर चुनाव में सदर विधान सभा मात्र 1131 वोट से हारे और वर्ष 2012 में विधानसभा जमानियां गाजीपुर से भी प्रत्याशी रहे थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in