Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल के नेतृत्व में पाल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Posted on 18 May 2013 by admin

17 मई, 2013

उत्तर प्रदेश के मध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री विजय बहादुर पाल के नेतृत्व में आज पाल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने का आग्रह किया। पाल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म दिन 31 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करके महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर राजकीय पुरस्कार घोषित करने का भी निवेदन किया।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस पर गम्भीरता से विचार करके शीघ्र निर्णय लेगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पाल महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), सुश्री उर्मिला पाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जानकी पाल, पाल महासभा एडवोकेट अध्यक्ष श्री विजय पाल, उन्नाव पाल महासभा अध्यक्ष श्री राम सजीवन पाल उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in