Categorized | लखनऊ.

आईपील अब खेल नहीं भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया।

Posted on 18 May 2013 by admin

17 मई।
यू0पी0 महिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी सिराज मेंहदी ने आरोप लगाया है कि आईपीएल अब खेल नहीं रहा, भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इस प्रतियोगिता ने न केवल क्रिकेट को बदनाम किया, बल्कि खेल भावना की होली जलाने का काम किया है।
श्री मेंहदी ने आईपीएल प्रतियोगिता को तत्काल बंद करने तथा इसके आयोजन से जुड़े लोगों की मैच फिक्सिंग में भूमिका की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
श्री मेंहदी ने कहा कि आईपीएल शुरूआत से विवादास्पद प्रतियोगिता रही है। इसके पहले कमिश्नर ललित मोदी की आईपीएल मैच फिक्सिंग में भूमिका की जांच आज भी चल रही है। मोदी देश छोड़कर भागे हुए हंै। वर्तमान में चल रहे आईपीएल में ताजा मैच फिक्सिंग के मामले में तीन खिलाड़ी जिस तरह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े उससे इस संपूर्ण आयोजन में आयोजकों की भूमिका भी संदिग्ध लगती है।
श्री मेंहदी ने कहा कि आईपीएल के खिलाडि़यों की नीलामी से लेकर मैच के दौरान चीयर्स गर्ल के अभद्र नृत्य ने देश की प्रतिष्ठा को आहत किया है। उन्होने कहा कि आईपीएल के आयोजक इस प्रतियोगिता को जारी रखना चाहते हैं तो सरकार का उस पर नियंत्रण जरूरी है, और कोशिश यह होनी चाहिए कि इसमें स्थापित खिलाडि़यों की बजाय उदीयमान खिलाडि़यों को मौका मिले। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार को आईपीएल की अब तक हुई प्रतियोगिताओं की भी जांच कराना चाहिए, ताकि इसकी आड़ में चल रहे काले धन और इससे जुड़े लोग बेनकाब हो सकें। कांग्रेस नेता ने कहा कि आईपीएल के बुकी और उनके लिए काम करने वाले खिलाडि़यों के साथ-साथ आयोजक मण्डल के सदस्यों पर निगरानी रखनी होगी।
श्री मेंहदी ने कहा कि अब तक आईपीएल प्रतियोगिता पर केन्द्र सरकार का खेल मंत्रालय ‘‘श्वेत पत्र’’ जारी करे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस बड़े आयोजन से कितना सरकार को राजस्व प्राप्त हुआ और कितने उदीयमान और प्रतिभावान खिलाडि़यों को खेल का अवसर मिला।
श्री मेंहदी ने अंत में कहा कि महिला क्रिकेट का क्रिकेट में विलय कराकर महिला क्रिकेट को समाप्त करने का प्रयास किया गया है। महिला क्रिकेट जब आजाद थी तो उ0प्र0 में तमाम अन्तर्राष्ट्रीय मैच कराये गये थे, जब से विलय हुआ है एक भी मैच नहीं हो पाया। बी0सी0सी0आई0 को महिला क्रिकेट की तरक्की के बारे में सोचना होगा। आज महिलाएं हर मोर्चे पर सफलता से कार्य कर रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in