बरौसा चैराहे पर शाम ढलते ही सुरा के शौकीनो का जमघट, महिलाओ व लडकियो मे भय व आव्रहृोश ब्याप्त

Posted on 18 May 2013 by admin

१७ मई । जयसिहपुर तहसील के बरौसा चैराहे पर शाम ढलते ही सुरा के शौकीनो का जमघट लगना शुरु हो जाता है जो देर रात तक चलता है ।
शाम होते ही बरौसा बाजार का नजारा परवान चढने लगता है चहुॅओर शराब  के शौकीन अपनी उपस्थिति अपने हाव भाव मे दर्ज कराते है जिससे क्षेत्रीय लोगो को परेशानी होती है ।
कादीपुर रोड पर अंग्रेजी शराब देशी मधुशाला व बीयर की दुकान एक ही कतार मे बगल बगल ही है जिससे हर आयु वर्ग के लोगो को अपने पाकेटमनी के अनुरुप सुरा आसानी से उपलब्ध हो जाती है ।
अपने रंग मे रंगने के बाद ये शराबी गाली गलौज से लेकर हाथा पाई पर उतर आते है जिससे संभ्र्रात लोगो को परेशानी होती है प्रशासन का लचर रवैया इनके मनोबल को बढ़ा रहा है जिससे इनके हौसले बुलन्द है कमी तो नशे मे ये छीटा कशी व अभद्रता करने से भी बाज नही आते।
जिससे महिलाओ व लडकियो मे भय व आव्रहृोश ब्याप्त है प्रशासन ने इनके खिलाफ सख्त कदम नही उठाया तो किसी दिन स्थिती का परिणाम गंभीर होगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in