Categorized | Latest news, लखनऊ.

लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की ओर पूरे देश की निगाहें - मुलायम सिंह यादव

Posted on 16 May 2013 by admin

edited-16-05-a216.05.2013
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की ओर पूरे देश की निगाहें लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के समक्ष बड़ी चुनौती है। केन्द्र में भाजपा और कांग्रेस की नहीं तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। यह तभी होगा जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बड़ी ताकत होगी।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री एस0आर0एस0 यादव, डा0 सी0पी0 राय मौजूद थे। श्री मुलायम ंिसंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों, बुनकरों और गरीबों के कल्याण की तमाम योजनाएं बनी हैं। जनता के काम हो रहे हैं। चुनावी घोषणापत्र में पांच साल के लिए जो वायदे किए गए थे, सालभर में ही उनमें से ज्यादातर वायदे पूरे कर दिए गए हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसानों को मुफ्त सिंचाई का लाभ मिला है। इसके लिए बजट में 500 करोड़़ रू0 की व्यवस्था की गई है। किसानों का 1650 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया गया। सामान्य वर्ग के परिवारो की कन्याओं को इंटर पास करने पर 30 हजार रू0 और मुस्लिम परिवार की हाईस्कूल पास छात्राओं को 30 हजार रू0 दिए जा रहे हैं। बेरोजगारों को भत्ता बांटा गया है। शहरी सम्पन्न परिवारों के छात्र-छात्राओं के मुकाबले गांव की छात्र-छात्राएं पिछड़ी न रह जाए इसलिए उनको भी लैपटाप और टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। पढ़ाई और दवाई उत्तर प्रदेश में ही मुफ्त मिल रही है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत काम हुए हैं जिनका अनुकरण दूसरे राज्य भी कर रहे हैं। लेकिन कानून व्यवस्था का नाम लेकर यूपी को बदनाम किया जाता है। दिल्ली से 10 गुणा ज्यादा जनसंख्या उत्तर प्रदेश में है किन्तु दिल्ली में अपराध भी 10 गुना ज्यादा है। फिर भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करनेवाले दिल्ली मुम्बई का नाम नहीं लेते हैं जबकि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर पूरा नियंत्रण है। edited-16-05-b1
श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव और जन-जन तक पहुॅचाएं। लोकसभा चुनाव में इनके आधार पर हम काफी सीटें हासिल कर सकते हैं। उन्होने कहा कि विधान सभा चुनावों में कार्यकर्ताओं ने जनता के सहयेाग से समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनवा दी। अब लोकसभा चुनाव में उन्हें पूरी ताकत लगानी होगी। चुनाव के दिन नजदीक हैं अतः पूरी तैयारी के साथ प्रचार, सभाओं और जनसम्पर्क के कार्यक्रमों को गति दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in