प्रतापगढ परिवहन निगम की बस पलटी ।

Posted on 16 May 2013 by admin

१६ मई । फैजाबाद सुलतानपुर मार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टेढुई डंका शाहबाबा मजार के निकट इलाहाबाद से आ रही प्रतापगढ परिवहन निगम की बस अनियत्रित होकर पलट गयी जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर बस के नीचे दबकर मौत हो गयी तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।
प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद मे भाजपा की रैली होने से प्रतापगढ परिवहन निगम की बस इलाहाबाद से चल कर बाई पास से होते हुए सुलतानपुर आ रही थी गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टेढुई डंका शाहबाबा मजार के निकट चालक के असन्तुलन खो जाने से सडक के किनारे पलट गई जिसमें घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा तवस्त्रुम ३५ वर्ष पत्नी अशफाक निवासी धरहा कोतवाली देहात, रोजश कुमार ३५ वर्ष पत्नी केशव प्रसाद निवासी चांदपुर थाना गोसाईगंज सुलतानपुर राजाराम ५६ वर्ष पुत्र जगन्नाथ निवासी सी.एम.ओ. आफिस कोतवाली नगर तथा एक ४० वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गम्भीर रुप से घालय हो गये घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज की पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद ने जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां पर मो० अशफाक की हालत चिन्ता जनक होने पर चिकित्सको ने लखनउहृ रिफर कर दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in