प्रा० पा० विद्यालय सरकौडा के चालीस हजार रुपये छात्र वृत्ति गवन का मामला

Posted on 16 May 2013 by admin

१६ मई । प्रा० पा० विद्यालय सरकौडा के चालीस हजार रुपये छात्र वृत्ति गवन का मामला नया मोड ले रहा है । शिक्षा विभाग के जिम्मेदार कर्मी की गर्दन फंसते देख सम्बन्धित अधिकारी लीपापोती मे लग गये है ।
विकास खण्ड कुडवार के ग्राम पंचायत सरकौडा में प्रा०पा० विद्यालय के बच्चो का छात्र वृत्त्ति चालीस हजार रुपयें बैंक खाते से नाटकीय ढंग से गायब हो गया । प्रा० पा० विद्यालय सरकौडा के इंचार्ज हेड मास्टर कमला प्रसाद तिवारी जो जू०हा०स्कूल कुडवार विद्यालय में अध्यापक है । जिन्होने छात्र वृत्त्ति मद का रुपया बैंक खाते मे न होने की बात कहकर बच्चो को कुछ समय तक इन्तजार करने की बात कही । छात्र वृत्त्ति वितरण विलम्ब देख बच्चो के अभिभावक व ग्राम प्रधान ने लिखित शिकायत जनपद के आला अधिकारियों को देख पूरे प्रकरण के न्यायिक जांच की मांग की ।
जिलाधिकारी को ग्राम प्रधान ने सात मई व ९ मई को जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखित शिकायती पत्र पूरे प्रकरण से अवगत कराया । जिसके आधार पर जांच प्रव्रिहृय शुरु हुई तो ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर बैंक चेक बुक पर फर्जी पाया गया । बैंक कर्मी व शिक्षा कर्मचारी की भूमिका सदिग्ध मान सम्बन्धित विभाग ने पेंच कसने शुरु कर दिया । इसी बीच किसी ने उक्त बैंक खातें में किसी अन्यत्र बैंक रुपया चालीस हजार भेज दिया।
प्रा०पा० के इंचार्ज हेड मास्टर ने प्रधान को खाते में रुपये आने की बात बताकर छात्र वृत्त्ति बांटने पर जोर दिया । परन्तु ग्राम प्रधान ने अनिभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि बैंक खाते मे आया रुपया किस मद का और कैसा है तथा किसने यह रुपया भेजा है इसकी लिखित सूचना सम्बन्धित विभाग द्वारा अवगत करोने के बाद ही छात्र वृत्त्ति वितरण प्रव्रिहृया शुरु करेंगें । ऐसे में शिक्षा कर्मचारी अपनी गर्दन फंसते देख लीपा पोती में जुटा है । जिसे लेकर क्षेत्र मे नाना प्रकार की बाते रुपये गमन को लेकर हो रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in