Categorized | आगरा

जन सुविधाओं के लिए डाक्टरों को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा-डी0एम0 चिकित्साधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश स्वास्थ्य केन्द्रो पर साफ सफाई नियमित रूप से होनी चाहिये

Posted on 15 May 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर  कलेक्टेªट सभागार में जनपद के समस्त प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हकीकत जानने के लिए समस्त प्राथमिक/सामुदायिक केन्द्रों पर उपस्थिति का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से कराया गया, जिससे प्रतीत होता है कि डाक्टर लोग जनसुविधाओं के प्रति संवेदनशील नही है। जो कि बेहद गम्भीरता का विषय है ।
जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्साधिकारियों को आखिरी बार चेतावनी देते हुये कहा कि सभी डाक्टरों को समय से उपस्थित होकर गरीबो के इलाज के लिए तत्पर रहना होगा, जिसके लिए तैनाती स्थल पर निवास भी करना होगा। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह भी अपने अधीनस्थों पर कड़ाई बरतेगें तभी व्यवस्था में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार जल्द ही अचानक निरीक्षण कराया जायेगा यदि यही स्थिति फिर से पुनरावृत्ति हुयी तो बख्सा नही जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्सा है कि चिकित्सा क्षेत्र में बेहद सुधार लाया जा रहा है। जिससे कि गरीबों को अच्छे स्तर की चिकित्सीय सुविधायें प्रदान की जा सकें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सर्वे के अनुसार निरीक्षण की स्थिति संतोषजनक भी नहीं है इसलिए वे सुनिश्चित करें की जनपद की समस्त प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य स्टाफ प्रातः 8 बजे से उपस्थित होना चाहिए जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाये प्रदान की जा सके।
सर्वे रिर्पोट के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्याप्त गंदगी का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि जब स्वास्थ्य केन्द्रों पर सफाई नही होगी तो दूसरों को कैसे समझायेगें । उन्होंने निर्देश दिये अगली बार के निरीक्षण में यदि किसी स्वास्थ्य केन्द्र पर गन्दगी की शिकायत मिली तो प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा स्टाफ की कमी जैसे प्रकरणों पर अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) राधाकृष्ण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 निर्मला यादव सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in