Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के अपमान के विरोध मे बसपा सांसद के आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका पुतला

Posted on 15 May 2013 by admin

edited-img_3618 15 मई। भारतीय जनता पाटी अल्पसंख्यक मोर्चे ने बसपा सांसद द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का अपमान करने को गम्भीरता से लिया है। आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शफायत हुसैन एवं पूर्व मीडिया प्रभारी मो. जीशान खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हैदरगंज स्थित बसपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के आवास पर प्रदर्शन करते हुये बसपा सांसद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय भावना को आहत करने वाली घटना के लिये बहुजन समाज पार्टी व इसके सांसद तत्काल माफी मांगे।
मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शफायत हुसैन ने कहा कि वन्दे मातरम् के गायन पर बसपा प्रमुख मायावती अपना रूख स्पष्ट करें। एक तरफ उनके सांसद वन्दे मातरम् का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर सतीश चन्द्र मिश्रा ब्राहम्णों को रिझाने में जुटे हैं। सांसद सत्र के दौरान  राष्ट्रगीत का बहिष्कार करके उसका विरोध करना गम्भीर विषय है। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को स्वतः इस घटना संज्ञान लेते हुये बसपा सांसद के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि यह बात एक राष्ट्र विरोधी ही कह सकता है। पूर्व मीडिया प्रभारी मो. जीशान खान ने कहा कि भाजपा विचारधारा के लिये काम करने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है, सपा सरकार जाति और मजहब की राजनीति कर प्रदेश में साम्प्रदायिक्ता फैला रही है। 30 करोड़ मुसलमानों को ठेस पहुंचाने वाला बयान बसपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के द्वारा दिया गया जिसकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कड़ी निन्दा करता है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख की सहमति से ही उनकी पार्टी के नेता राष्ट्रगीत का अपमान कर रहे हैं। इसके विरोध में भाजपा सड़कों पर उतर कर संघर्ष कर रही है। बसपा सांसद को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए तथा उन पर भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगानी चाहिए। बसपा सांसद का पुतला फूंकने वालों में मो. शमीम एडवोकेट, मो. रिजवान, मो. असलम, मो. शारिक, मो. हामिद अली, मो. फैजान, मो. कदीर कुरैशी, मो. आरिफ, मो. फुर्रकान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in