Categorized | लखनऊ.

अखिलेश सरकार संवेदनहीन - भाजपा

Posted on 15 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा अखिलेश सरकार संवेदनहीन हो गई है। किसान विरोधी नीतियों के कारण गन्ना किसानों का 6500 करोड़ बकाया है। पार्टी बृहस्पतिवार को जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सुल्तानपुर में ”स्वाभिमान रैली” कर रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सुल्तानपुर के खुर्शीद क्लब मैदान में होने वाली रैली को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी, राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से चर्चा में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सुल्तानपुर में हो रही स्वाभिमान रैली के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार और उत्तर प्रदेश सरकार की जनसरोकार से जुड़े विषयों की अनदेखी के कारण आम आदमी का स्वाभिमान गिरवी हो रहा है। सरकार की नाक के नीचे मुख्यमंत्री आवास से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज न मिलने से तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके पहले भी राजधानी लखनऊ के कई सरकारी अस्पतालों में इलाज न मिलने के कारण कई मौते हो चुकी है। उन्होनंे कहा ”समाजवादी स्वास्थय सेवा” के नाम पर ऐम्बुलेंस चलाकर वाहवाही लूटने वाली सपा सरकार के राज में अस्पतालों में मरीज के इलाज के लिए डाॅक्टर नही है। डाॅक्टर है तो दवा नहीं है। दवा डाॅक्टर दोनों है तो हड़ताल है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले मरीज बेमौत मर रहे है।
उन्होंने कहा राज्य में किसानों की उपज की खुलेआम लूट हो रही है। तमाम सरकारी दावों के बावजूद सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नही मिल रहा है। क्रय केन्द्रों पर बडे पैमाने पर बरती जा रही अनियमितताओं के कारण किसानों को मिलने वाला लाभ बिचैलियों को मिल रहा है। गन्ना किसानों का 6500 करोड़ बकाया है। भुगतान न होने के कारण किसान परेशान है। तमाम सरकारी दावों के बाजजूद गेहूॅ खरीद नही हो रही है, किसान परेशान है। मंत्रियों के घोषित निरीक्षण के दावों के बावजूद उन्हे क्रय केन्द्रों पर कमियां मिली है।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया स्वाभिमान रैली में राज्य की बिगडी कानून व्यवस्था किसानों की कर्ज माफी, बदतर स्वास्थय सेवाओं सहित केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार, आतंक व मंहगाई के मुद्दे पर संघर्ष का शंखनाद करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in