भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष पद पर डाॅ. आदित्य दूबे एवं महामंत्री पद पर दयाशंकर गुप्ता का चयन ।

Posted on 15 May 2013 by admin

15 मई। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष पद पर डाॅ. आदित्य दूबे एवं महामंत्री पद पर दयाशंकर गुप्ता का चयन सर्वसम्मति से हुआ। दोनों पदाधिकारी नई कमेटी का गठन करेंगे।
संगठन की पूर्व नियोजित एक बैठक प्रेस क्लब सुलतानपुर में हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी विजय विद्रोही की देखरेख में चुनाव की कार्यवाही शुरू की गई। जिस पर सभी सदस्यों ने कहा कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव कराया जाए। इस पर राकेश शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. आदित्य दूबे का नाम प्रस्तावित किया। सुशील कुमार मिश्र ने इसका समर्थन किया। इसी तरह महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार मिश्र ने दयाशंकर गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। जिसका सभी ने ध्वनिमत से समर्थन किया। दोनो महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसम्मति बनने के कारण चुनाव की स्थिति नहीं बनी। इस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
पदाधिकारियों के चयन पर बधाई देते हुए चुनाव अधिकारी बनाये गये प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि जिलाध्यक्ष और महामंत्री एक सप्ताह के भीतर पूरी कार्यकारिणी बनाकर एक पखवारे में शपथ ग्रहण करायें। साथ ही तहसील स्तर पर भी इस साल ही कमेटियों का गठन हो जाये। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, राजेश सिंह राजू, संतोष कुमार यादव, सर्वदेव सिंह, आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in