धनपतगंज में कई मुख्य सडको व सम्पर्क सडको ने दम तोडा ।

Posted on 15 May 2013 by admin

देहली बाजार सुलतानपुर १५ मई । विकास खण्ड धनपतगंज में कई मुख्य सडको व सम्पर्क सडको ने दम तोड दिया है ग्राम सभा एक लखी मे नरसडा गांव को जाने वाले रोड पर बडे बडे गडढो ने राहगीरो का चलना दुश्वार कर दिया है ।
ग्राम सभा मझवारा के पूरे मधुकरा धनपतगंज से मझवारा मार्ग व धनजई मार्ग ग्राम सभा पीरो सरैया से पडरे ग्राम सभा मार्ग, देहली बाजार से टडरसा तक, विन्देशरी गंज बाजार से देउरा तक, हरौरा बाजार से नहर पर पीपर गांव मोड तक जाने वाला सम्पर्क मार्ग खस्ताहाल है ।
विदित हो ये सारे सम्पर्क मार्ग कूरेभार हलियापुर मुख्य राजमार्ग से ही गांवो का सम्पर्क कराते है । स्थानीय लोगो ने कई बार जन प्रतिनिधियों से लिखित व मौखिक शिकायत किया लेकिन इन मार्गो की सुधि लेने की किसी ने जहमत नही उठायी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in