मौसमी बीमारियो से पीडित सुलतानपुर ।

Posted on 15 May 2013 by admin

१५ मई । जनपद सुलतानपुर में यूं तो गंभीर बीमारी नहंी फैलती मगर मौसमी बीमारियो से लगभग प्रत्येक परिवारी पीडित है मगर जिम्मेदार महकमे केवल विकास भवन मे बैठक कर रोकथाम और बचाव कर रहे है। जिसमे स्वास्थ्य महकमे के दो दो आला अधिकारी सारे संसाधन व लम्बी चैडी फौज के बावजूद जनहित की अनदेखी कर रहे है।
सैकडो ए०एन०एम० व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की फौज है मगर न तो शहरी क्षेत्रो की मलिन बस्तियो न ही वार्डो मे संचारी रोगो की रोकथाम के लिए कोई सरकारी कवायद की जा रही है न ही कीट नाशक दवाओ का छिडकाव हो रहा है।
जगह जगह कूडे व नाली के कचडे सडी गली सब्जियां जिला अस्पताल के चारो ओर दिख जायेगी मगर जिलाधिकारी की बैठक भर मे तो सारे अधिकारी चिंतित दिखते है बाहर निकलते ही सुझाव के आधार पर खर्च व बजट आने विभागीय क्लर्को को सौपकर संचारी रोगो की रोकथाम कागजो पर कर लेते है। जिसका भौतिक सत्यापन भी कभी नही होता न ही शासन से आयी जांच मे कोई कार्यवाही होती है कारण जनता जानना चाहती है।
मगर जनता लाचार है जब जिले के वरिष्ठ अधिकारी ही जनता के बीच जाना नही चाहते तो नीचे के कर्मचारी जनहित की अनदेखी व भ्रष्टाचार फैलायेगे ही।
मात्र गांवो व कस्बो की लिस्ट बनाने और बजट खर्च कर लेने से रोग व जनहित नही होने वाला नगर के किसी भी वार्ड मे न तो डी०डी०टी० का छिडकाव न पानी मे क्लोरीन न गंदगी वाले स्थानो पर दवा का छिडकाव जिलाधिकारी स्वयं प्रातः काल देख सकती है।
मगर हैरत है कि ये जिले के वरिष्ठ अधिकारी इन कार्यालयाध्यक्षो की थोथी बातो और हवाई रिपोर्टो से कैसे संतुष्ट है शायद इन लोगो ने इनको भी ‘संतुष्ट’ होने वाली मेडिसिन खिलाना शुरू कर दिया है कई घंटो की बैठक लाखों का खर्च फिर भी स्वाइन फलू, डेगू, मलेरिया, टाइफाइड, आई फलू की बीमारी फैल चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in