भाजपा की मैन पावर ।

Posted on 15 May 2013 by admin

१५ मई । जनपद में मौसमी पारा ४४ डिग्री चल रहा है वही राजनैतिक गर्मी भी पीछे नही है पहले सपा फिर बसपा और अब भाजपा भी आम वोटरो को अपनी मैन पावर दिखाने जा रही है मगर डरते डरते लगभग सभी का कार्यव्रहृम महज दस हजार की आदमियों की क्षमता वाले छोेटे से मैदान खुर्शीद क्लब मे हो रहा है शायद इसलिए भी कि कार्यक्रम का यशोगान करते समय मीडिया भीड का आंकलन न कर ले जबकि जिले की लोकसभा में वोटरो की संख्या साढे चैदह लाख तक पहुंच चुकी है उसकी सापेक्ष यह भी अगर वोट दे भी दे तो शायद सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जायेगी ।
बहरहाल क्षेत्रीय र्पा्र्टियों के बाद अब आज राष्ट्रीय पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और फायर ब्र्रांड नेता वरुण गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए वो भी संघ के दबाव मे स्थानीय भाजपा नेता भारी मन से जुटे है खाश कर वो नेता जो किसी बडे नेता को स्थानीय स्तर पर हजम नही कर पाते है । मगर मजबूरी है अपनी वर्षो की साख बचाने की अन्दर खाने वरुण के आने और यहां से चुनाव लडने की आहट ने ही इन्हे बेचैन कर रखा है । वैसे तो कई माह पूर्व से ही वरुण की अपनी टीम जो कि पूर्णतया बाहरी है शहर मे किराये के मकान और वाहन से पूरे क्षेत्र में शोशल सर्वे कर रही है जिसमें स्थानीय नेताओं ने पूरी तरह किनारा किया हुआ है ।
यही नही वरुण के आगमन और तैयारियों के बारे मे मीडिया द्वारा पूछे जाने पर भी स्थानीय भाजपा को कोई नेता बोलने को तैयार नही है सब यही कह रहे है कि अभी कुछ तय नही है वरुण आ रहे है यह तय है सोचिए लिये दिये पूरे जनपद में भाजपा की पहचान बने नगर पालिका चेयर मैन भी आज कल वरुण के नाम पर मीडिया का फोन नही उठा रहे है ।
समझा जा सकता है कि संघ के निर्देश और डंडे के भय से और स्थानीय नेताओं की सार्वजानिक पकड को भली भांति जान भीड बढाने और क्षेत्रीय पार्टियों से उपर जाने के लिये चर जनपदो से भीड लाने की फरमान घोषित है वैसे भी वरुण के आगमन में एक बाहुबली विधायक की पार्टी में शामिल होने की घोषणा से स्थानीय लोगो में उत्सुकता और चर्चा जोर पकड रही है और अगर भीड बढती है तो यही देखने और सुनने के लिये कि इसौली विधायक को पार्टी कौन सी जिम्मेदारी देने जा रही है और कौन कौन शामिल होगा ।
वहीं पूरे जनपद में भाजपाई यादव नेताओं व यादव बिरादरी में भी मुखालफत के स्वर तेज हो गये है । विदित रहे कि अभी चंद रोज पहले रामकुमार यादव हत्याकांड में आरोपित विधायक के अनुज यशभद्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल की राह पकड़ी और आज भाजपा उन्ही बाहुबली विधायक को वरुण के मंच से महिमामंडित कर रही है ।
उसके बाद लोकसभा का गुणा गणित जिले के नेता लगाना शुरु करेंगें वैसे भी बसपा के घोषित बाहुबली प्रत्याशी उनके धुर विरोधियों का धु्रवी करण शुरु कर दिया है आगे समय बतायेगा कि जिले मे मोदी वरुण फैक्टर काम करेगा या पवन और सोनू फैक्टर का पारा कितने डिग्री है मगर यह तो तय है कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे मुकाबला बडा रोचक होगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in